बलिया के इन 22 केंद्रों पर होगी CBSE फर्स्ट टर्म की परीक्षा, छात्रों के लिए ये निर्देश जारी

बलिया। 30 नवंबर से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानि CBSE की प्रथम टर्म की परीक्षाएं होने जा रही हैं। बलिया के 22 केंद्रों पर परीक्षाओं का आयोजन होगा। परीक्षा में 10वीं और 12वीं के कुल 5697 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए विद्यालय प्रशासन तैयारी कर रहा है।

इस बार कोरोना संक्रमण के चलते सीबीएसई परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया गया है। इस बार दो टर्म की परीक्षा होंगी। जिले में 10वीं में करीब 4000 और 12वीं में 3500 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।  30 नवंबर से परीक्षाएं शुरु होकर 22 दिसंबर तक चलेंगी। 10वीं के प्रथम टर्म की परीक्षा 30 नवंबर और 12वीं की परीक्षा एक दिसंबर सुबह 11.30 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षा के माइनर विषयों की परीक्षा 16 व 17 नवंबर से शुरु हो चुकी है। मेजर विषयों की 10वीं प्रथम टर्म की 30 नवंबर और 12वीं की परीक्षा 1 दिसंबर से शुरु होंगी और 22 दिसंबर को समाप्त होंगी।

पेपर पढ़ने के लिए 20 मिनट मिलेंगे, एक घंटे पहले केंद्र पहुंचना होगा– प्रथम टर्म की परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। इसमें बहु वैकल्पिक सवाल होंगे। परीक्षार्थियों को अब 15 मिनट की जगह 20 मिनट पेपर पढ़ने के लिए समय दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों में कोरोना गाइडलाइन का भी पालन किया जाएगा। एक केंद्र में ज्यादा से ज्यादा 350 विद्यार्थी ही परीक्षा दे सकते हैं। परीक्षार्थियों को केंद्र पर एक घंटे पहले पहुंचना होगा। सैनिटाइजर, मास्क अनिवार्य होगा। साथ ही थर्मल स्कैनिंग के बाद ही परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति होगी।

इन 22 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा- परीक्षा के लिए जिले के नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर माल्देपुर, ज्ञानपीठिका, जीराबस्ती, सनबीम स्कूल अगरसंडा, दिल्ली पब्लिक स्कूल रसड़ा, सन फ्लावर स्कूल, सूर्य बदन विद्यापीठ, सेंट जेवियर्स स्कूल धराहरा, मनस्थली विद्यापीठ रेवती, सिटी कॉन्वेंट स्कूल सहतवार, ज्ञानकुंज वंशीबाजार, सेंट जेविर्य पीपरौली, नवजीवन इंग्लिश स्कूल, जमुना राम स्कूल सहित 22 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

सीबीएसई स्कूल मैनेजर्स प्रदेश उपाध्यक्ष हर्ष श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा के लिए सचल दल गठन किए जाएंगे। परीक्षार्थियों पर सीसीटीवी कैमरे के अलावा पर्यवेक्षक की नजर रहेगी।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 week ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago