बलिया- खबर से घबराए थानाध्यक्ष ने तीन पत्रकारों के ख़िलाफ़ दर्ज कराया फर्जी मुकदमा !

बलिया डेस्क : बलिया में पत्रकार द्वारा खबर छापने पर नाराज जिले के एक थानाध्यक्ष ने तीन पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामला बांसडीहरोड थाने का है जहाँ  खबर छपने से के थानाध्यक्ष आरएस नागर इस कदर नाराज हो गए कि 20 दिनों के अंदर तीन पत्रकारों के खिलाफ दो-दो बार 107/16 की कार्रवाई कर दी।

जिन तीनों पत्रकार पर मामला दर्ज हुआ है वे एक ही परिवार के है। पिता श्याम प्रकाश शर्मा जहां बलिया के प्रतिष्ठित अखबार के बांसडीहरोड संवाददाता है। वहीं उनके दो पुत्र भरत शर्मा उर्फ मृत्युंजय व शुभाशिष लखनऊ में रहकर पत्रकारिता का काम करते हैं। थानाध्यक्ष जिस मामले में उपरोक्त तीनों पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई की हैं, उसमें से दोनों यानी भरत व शुभाशिष उस दिन लखनऊ में ही थे। ऐसे में साफ है कि थानाध्यक्ष खुन्नस में यह कार्रवाई की है, लेकिन उनकी यह कार्रवाई उन्हीं पर कितना भारी पड़ेगा शायद इस बात का अंदाजा थानाध्यक्ष को नहीं है।

खैर फिलहार पत्रकार श्याम प्रकाश शर्मा ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। अब देखना यह है कि एसपी डा. विपिन टाडा मामले को कितना गंभीरता से लेते हैं। बलिया खबर से बात करते हुए श्याम प्रकाश शर्मा ने बताया की वह एक प्रतिष्ठित अखबार में बांसडीहरोड संवाददाता के रूप में कार्य करते हैं। बीते दिनों उन्होंने असलहे के बल पर खोल ले गए भैंस, पशुपालक ने लगाई न्याय की गुहार व लगातार चोरी आदि तमाम खबरों को प्रकाशित किया था। इसबीच बीते दिनों श्याम प्रकाश शर्मा और उनके भाई के बीच पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया, जिसमें पत्रकार श्याम जी द्वारा बांसडीहरोड थाना में तहरीर दी गई थी कि उनके भाई तथा उनके भतीजे द्वारा उनके मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

नियमत:पुलिस को उपरोक्त आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम करना चाहिए था। लेकिन बांसडीहरोड थानाध्यक्ष को निकालना था खुन्नस, लिहाजा उन्होंने पत्रकार श्याम के साथ-साथ उनके पुत्रगण जो लखनऊ में रहकर पत्रकारिता करते हैं भरत व शुभाशिष के खिलाफ भी १०७/१६ की कार्रवाई कर दी। इतना ही नहीं थानाध्यक्ष ने बीते 20 दिनों के अंदर दो-दो बार उपरोक्त कार्रवाई की है।

अब देखना यह है कि पत्रकार की शिकायत को एसपी डा. विपिन टाडा कितना गंभीरता से लेते हैं। वहीँ इस पुरे मामले पर पुलिस अधीक्षक डा. विपिन टाडा का कहना है कि  मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष हो या पत्रकार कानून सबके लिए बराबर है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago