बलिया- सीएमओ डा.एसपी राय की मौत के बाद हुए घोटाले में आया नया मोड़, सामने आए नए सबूत !

बलिया डेस्क : सीएमओ कार्यालय में दो साल पहले हुए घोटाले का जिन्न फिर से निकल आया है। अकाउंट सेक्शन देख रहे एक लिपिक के भ्रष्टाचार के विरूद्ध भाजपा के पूर्व विभाग संगठन मंत्री अरविद दुबे की शिकायत पर स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के निदेशक को पत्र लिखा है।

कहा है कि लिपिक को स्थानांतरित करते हुए जांच रिपोर्ट दें। बता दें कि इसी लिपिक के कार्यकाल में 2019 में 50 लाख रुपये गबन की कोशिश हुई थी। अब मुख्यमंत्री कार्यालय के उप सचिव अजय कुमार ओझा ने भी चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के निदेशक को रिपोर्ट तलब करते हुए कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

जानकारी के लिए बता दें की ये पूरा मामला तब सामने आया था जब पूर्व सीएमओ डा.एसपी राय की मृत्यु के तीन महीने बाद नवंबर 2019 में उनका फर्जी दस्तखत कर 50 लाख रुपये के गबन किया गए।  वही इस मामले में जेल की सजा काट चुके कनिष्ठ लिपिक मुन्ना बाबू ने नए साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं। जिस अवधि में यह गबन हुआ था, उस समय एनएचएम के पटल सहायक को बचाने के आरोप लगाए हैं।

पूर्व सीएमओ ने रिपोर्ट में पुष्टि भी की है। कोतवाली में दी गई पहली तहरीर में सीएमओ रहे डा. पीके मिश्रा ने जिला लेखा प्रबंधक पवन कुमार वर्मा, स्वास्थ्य विभाग के दो लिपिक मुन्ना बाबू व मनोज यादव, मुकेश भारद्वाज तथा फर्म अनमोल ट्रेडर्स के प्रोपराइटर निर्मल कुमार पांडेय पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी, लेकिन उसी रात तहरीर में फेरबदल कर एक लिपिक का नाम हटा लिया गया।

वहीँ इस मामले पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि यह प्रकरण पूर्व के समय का है। अभी के समय में एक कनिष्ठ लिपिक अकाउंट का कार्य देख रहे हैं। उनके खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। जांच के बाद शासन से जो भी आदेश आएगा, उसका अनुपालन होगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago