बलिया। 19 अगस्त यानी कल बलिदान दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ बलिया आने वाले हैं। सीएम की सभा में मुख्य सचिव 16 छात्राओं को सम्मानित करेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर फुटबाल टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने वाली सोनाडीह कंपोजिट स्कूल की 16 छात्राओं का जिला मुख्यालय पर मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के हाथों सम्मान होगा। एसडीआई राकेश सिंह ने स्कूल पहुंचकर छात्राओं को जानकारी दी। जिसके बाद स्कूल प्रशासन और छात्र खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
इन छात्राओं का होगा सम्मान- बता दें बलिया बलिदान दिवस पर जिला मुख्यालय पर सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम निर्धारित है। सीएम के निर्देश पर ही मुख्य सचिव के हाथों कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनाडीह की कुमारी आंचल, नीतू पांडेय, निगम, रुक्मिणी, प्रिया, प्रीति (कैप्टन), सरिता, अत्तिमा, श्रेया सिंह, अंशू, नेही, हेमा, सलोनी, मंगला, सोनम, सुधा को सम्मानित किया जाएगा। सभी छात्राएं अंडर 17 ऑल इंडिया नेशनल, चैम्पियनशिप फुटबाल में यूपी फुटबाल टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…