बलिया। बेल्थरारोड के तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय पर बहुत गंभीर आरोप लगा है। जहां अधिवक्ताओं ने तहसीलदार की कारगुजारियों को उजागर करते हुए तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष से कार्रवाई कराने की मांग की है। जिसको लेकर एसोसिएशन के अध्यक्ष सरफराज अहमद का कहना है कि मामले की जांच कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
अधिवक्ता अमल श्रीवास्तव का कहना कि तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय न्यायिक प्रक्रिया में गलत तरीका अपना रहे हैं। इससे वादकारियों को नुक्सान हो रहा है।अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को पत्र दिया है। लिखा है कि, हम अधिवक्तागण तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय के न्यायिक कार्य प्रक्रिया से काफी क्षुब्ध हैं। वह शासनादेश के खिलाफ कार्य कर रहे हैं। अधिवक्ताओं ने कुछ उदाहरण भी दिए हैं।
अधिवक्ताओं का कहना है कि शासनादेश के खिलाफ तहसीलदार की कार्यप्रणाली और् प्रक्रियाओं से स्पष्ट है कि तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय का न्यायिक कार्य करने में घोर भ्रष्टाचार में संलिप्तता प्रमाणित होती है। ऐसे में वादकारियों और अधिवक्तागण के हित में संज्ञान लिया जाना आवश्यक है। उन्होंने अध्यक्ष से उपरोक्त प्रकरण की स्वयं या किसी अन्य अन्य पदाधिकारी के द्वारा जांच कराकर राजस्व बोर्ड उत्तर प्रदेश को उचित विभागीय कार्रवाई करने के लिए पहल की मांग की है।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…