Categories: बलिया

बलिया के लिए फिर आफत बनेगी बारिश, नालों की सफाई में बरती जा रही ढील

मानसून आने में कुछ ही समय बाकी है। मई का महीना गुजर गया है, आधा जून खत्म होते ही बारिश शुरु हो जाएगी और यह बारिश बलिया के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है। जरा सा पानी गिरते ही जिले की गलियां तालाबों में तब्दील हो जाती हैं।

हर साल मानसून से पहले नगरपालिका जिले की निकासी व्यवस्था ठीक करने की बात कहती है लेकिन सुधारकार्य सही तरीके से नहीं किया जाता। इस साल भी ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। शहर को जलजमाव की समस्या से मुक्त करने नपा के द्वारा करोड़ों रुपए खर्च कर कई प्रोजेक्ट पर काम चल रहा हैलेकिन शहर के नालों की सफाई का काम कछुआ चाल से चल रहा है।

नपा के द्वारा शहर में 12 किलोमीटर में फैले लगभग 44 छोटे बड़े नालों की सफाई का काम हो रहा है। इस पर करीब 45 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसमें लगभग 600 मीटर लंबा टीडी कालेज से डीएम आवास नाला, 1500 मीटर लंबा बेदुआ से चौक होते हुए पानी टंकी नाला और 900 मीटर लंबा शनिचरी मंदिर से चौक नाला सहित अन्य नालों की सफाई हो रही है, लेकिन नाले की सफाई में भी पुराना तरीका ही इस्तेमाल किया जा रहा है।

सिस्टम यह है कि नालों से सिल्ट निकाल कर वहीं ऊपर रख दिया जा रहा है। लोगों का कहना है उक्त सिल्ट दो-चार दिनों के बाद या फिर पहली बारिश में दोबारा उसी नाले में जायेगा। शहर की अधिकांश नालियां ऊपर से खुली हुईं हैं। जिनमें कचरा भरा है। लेकिन नपा इस पर ध्यान नहीं दे रही है। इस संबंध में नपा के ईओ डीके विश्वकर्मा का कहना है कि जल जमाव से निजात के लिए मुख्य नाला का निर्माण कराया जा रहा है। अन्य छोटे नालों की भी सफाई हो रही है।

वहीं शहर में मच्छरों के कारण भी लोग परेशान हैं। गंदी नालियां में मच्छर पनप रहे हैं। लेकिन फिर भी नपा के द्वारा न तो सफाई की जा रही है और न ही फॉगिंग। अब बारिश में जलजमाव से परेशानी और भी बढ़ जाएगी। नगर के पुलिस लाइन, स्टेडियम, पुलिस कार्यालय, मॉडल तहसील जिला जेल के साथ ही काजीपुरा, बहादुरपुर कॉलोनी, राम दहिमपुरम, विवेकानंद कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी, श्रीराम बिहार कालोनी, सतनी सराय, एससी कालेज, एनसीसी चौराहा आदि इलाकों में घुटनों-घुटनों तक पानी भर जाता है। लेकिन नपा इस ओर ध्यान नहीं देती।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago