बलिया – जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए वन-वे ट्रैफिक प्लान में होगा और बदलाव

बलिया: शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने हेतु प्रयोग के तौर पर लगू वन-वे ट्रैफिक प्लान में अभी और बदलाव हो सकते हैं। मंगलवार की शाम चित्तु पांडेय चौराहा पर पहुंचे एसपी विपिन ताडा ने जाम निजात दिलाने के लिये कुछ बदलाव करने का निर्देश दिया।

गौरतलब है कि वन-वे सिस्टम लागु होने के चौथे दिन लोगों को कुछ जगहों पर जाम से राहत मिली। हालांकि कुछ स्थानों पर शहर की सड़कों से गुजरते वक्त वाहन सवार लोगों को परेशानियों का भी समना करना पड़ा।

इसी के साथ देर शाम पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने चित्तु पांडेय चौराहा पर सवारी बैठा व उतार रहे ई-रिक्शा को फेफना मार्ग पर कटहल नाला पुल से पश्चिम खड़ा कराने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही चित्तु पांडेय चौराहा-कचहरी मार्ग पर ई-रिक्शा का परिचालन प्रतिबंधित करने का निर्देश दिया। निर्णय हुआ कि कचहरी की ओर से मुख्य शहर में आने-जाने वाले ई-रिक्शा ओवर ब्रिज के रास्ते चलेंगे।

इसके अलावे बांसडीह रोड की ओर से आने वाले ई-रिक्शा व अन्य वाहनों को रघुनाथपुर पिपरपाती, कदम चौराहा मार्ग से गुजरेंगे। पुलिस कप्तान ने मातहतों को लोगों से जाम से निजात दिलाने के लिये और फोर्स तैनाती करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह, सीओ शिवनरायण वैस, टीएसआई सुरेश चंद द्विवेदी आदि थे।

सतीश

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago