Categories: बलिया

बलिया: डीजे पर डांस को लेकर बारातियों और घरातियों में मारपीट, जमकर चले लात घूंसे

बलिया के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के तिवारी बरहटार गांव में हो रही शादी में जोरदार हंगामा हो गया। यहां डीजे में डांस को लेकर बाराती और घराती आसपास में भिड़ गए, दोनों पक्षों में जमकर लात घूंसे चले। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही बांसडीहरोड पुलिस मौके पर पहुंच गई। उधर घरातियों ने पुलिस महकमा के सामने ही दर्जन भर गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कर वापस घर भेजा गया।

जानकारी के मुताबिक, गड़वार थाना क्षेत्र के अभइपुर निवासी बदन यादव के पुत्र की बारात बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के तिवारी बरहाटार निवासी मनोज के यहां आई हुई थी। जहां द्वारपूजा और गुरहत्थी का कार्यक्रम शांतिपूर्ण से संपन्न हो गया। इधर घराती पक्ष के लोग डीजे में आई नर्तकी के साथ जमकर ठुमके लगा रहे थे, तभी बाराती पक्ष के लोग गुरहत्थी से जनवासे में वापस लौटे, जहां देखा कि घराती के लोग नर्तकी के साथ डांस कर रहे हैं, जिसका लोगों ने विरोध जाताया जो घरातियों को नागवार लगी।

बस इसी बता पर बहस बड़ गई और देखते ही देखते दोनो पक्षों में लात घूंसे चल गए। घरातियों ने बारातियों की जमकर पिटाई कर दी। जिसमें आधे दर्जन लोग घायल हो गए। यहां तक की घरातियों ने बारात में आए दर्जन भर छोटे-बड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। उधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसी तरह मामले को शांत कराया। बाराती पक्ष के लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago