बलिया में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां पर गड़वार मार्ग स्थित नर्जनी गांव के समीप एक तेज रफ्तार बोलेरो ने एक वृद्ध को टक्कर मार दी। ये हादसा इतना भयानक था कि वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और बलिया गड़वार मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे SDM के कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। मृतक की शिनाख्त मोहन राजभर 60 वर्ष निवासी नर्जनी थाना सुखपुरा के रूप में की गई।
मिली जानकारी के अनुसार, सुखपुरा थाना क्षेत्र के नर्जनी गांव निवासी मोहन राजभर मंगलवार की सुबह सड़क पार कर रहे थे, तभी बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने बलिया-गड़वार मार्ग को जाम कर दिया।
सूचना मिलते ही गड़वार व सुखपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं सदर एसडीएम भी घटनास्थल में पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। बता दें कि बलिया में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही है। इनमें अब तक कई लोग जान गवां चुके हैं। ऐसे में लापरवाह चालकों पर सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…