Categories: बलिया

बलियाः बांसडीह के वार्ड 15 में पसरी गंदगी, नहीं है बिजली-पानी की व्यवस्था

बलिया में निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हैं। इस बार निकाय चुनाव में फिर जर्जर सड़कों, बदहाल व्यवस्थाओं का मुद्दा गरमाएगा। बलिया के अलग-अलग निकायों में लोग विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं।

इन निकायों में न तो पानी की सही व्यवस्था है, न सड़क- बिजली की। बांसडीह नगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 स्थित कांशीराम शहरी विकास योजना के तहत 25 ब्लॉक की कॉलोनी में लोग काफी ज्यादा परेशान है। यहां के रहवासियों ने बताया कि बीते 3 महीनों से हमारे कॉलोनी की बिजली बिजली विभाग द्वारा काट दी गई है। ऐसे में स्थानीय रहवासी दिए के सहारे रात गुजार रहे हैं।

केरोसिन तेल तक नहीं मिलता। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इतनी ही नहीं, कॉलोनी में पेयजल की समस्या भी है। यहां लगे हैंडपंप खराब हो गए हैं, ऐसे में लोग काफी दूर-दूर से पानी लाते हैं। कॉलोनी में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सड़कों की स्थिति खराब है। पेवर्स ब्लॉक द्वारा बनाए गए मार्गो के ईंट उखड़ गए हैं। ऐसी जर्जर सड़कों पर पैदल चलना तक दूभर है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago