Categories: बलिया

बलिया: जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं का आलम, मरीजों को नहीं मिल पा रहा समय पर इलाज

सरकार आम लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लाख दावे करती है, लेकिन बलिया जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं इन सरकारी दावों की पोल खोलती नजर आ रही हैं। जिला अस्पताल में अव्यवस्था का आलम यह है कि मरीजों को ठीक से इलाज नहीं मिल रहा है।

हर दिन लगभग 15 सौ से दो हजार मरीज अपना इलाज कराने के लिए आते हैं, लेकिन इनमें से कइयों को बिना इलाज के घर लौटना पड़ता है। पर्ची काउंटर से ओपीडी और जांच केंद्र तक लंबी लाइन से गुजरने के बाद जांच करने का नंबर आता है लेकिन तब तक ओपीडी बंद हो जाती है।

जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को 1780 नए और 400 सौ के करीब पुराने मरीजों ने विभिन्न बीमारियों का इलाज कराया। कई मरीजों को अलग अलग विभाग के सामने लंबी लाइनें लगानी पड़ी। एक्सरे विभाग के गेट के सामने दो घंटे तक स्ट्रेचर और तीन घंटे लाठी के सहारे बुजुर्ग मरीज के खड़े रहने पर भी जांच हो सकी।

जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं के हालात यह हैं कि ओपीडी में इलाज कराने आ रहे मरीज को बिना ट्रीटमेंट व दवा चलाए बिना चिकित्सक तुरंत जांच लिख दे रहे हैं। इससे एक्सरे, पैथोलॉजी पर भीड़ जुट जा रही है, पहले जांच कराने के चक्कर में मारपीट व हंगामा आए दिन की कहानी हो गई है। मरीजों को घंटो लाइन में लगने के बावजूद जांच नहीं हो पा रही है। ज्यादा जांच करने के कारण सिटी स्कैन मशीन एक पखवाड़ा से खराब पड़ा हुआ है। मरीज जांच कराने के लिए रोज अस्पताल का चक्कर काट रहे हैं।

मंगलवार को भरत गोंड का भांजा मनु कुमार सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। चिकित्सक की सलाह पर एक्सरे जांच कराने पहुंचे लंबी लाइन होने के कारण गेट पर मरीज को स्ट्रेचर पर सुलाया। करीब दो घंटे तक गेट पर बैठकर इंतजार करने के बाद जांच हुई। पिपरपाती निवासी 68 वर्षीय परमात्मा नंद चौबे को कई दिनों से खांसी की परेशानी है, निशुल्क जांच के इंतजार में डंडे के सहारे तीन घंटे खड़े होने के बाद जांच हुई।

सीएमएस डॉक्टर एसके यादव ने बताया कि जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने से मरीजों को इंतजार करना पड़ रहा है। पर्ची काउंटर, जांच केंद्र व दवा काउंटर पर सुरक्षाकर्मी तैनात किया गया है। अस्पताल में सभी प्रकार की दवा व जांच निशुल्क मौजूद है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago