बलिया में एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। बेल्थरारोड क्षेत्र का उभांव थाना एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गया है। पुलिस पर पीड़िता को न्याय देने की जगह उसे परेशान करने का आरोप लगा है। जहां उपजिलाधिकारी का आदेश पत्र लेकर थाने पहुंची पीड़िता को पुलिस ने 7 घंटे तक थाने में बैठाकर रखा, इतना ही नहीं फिर 151 में चालान भी कर दिया। जिससे पीड़िता का पुलिस के ऊपर से भरोसा ही उठ गया।
उपजिलाधिकारी को दिए गए पत्रक की कापी के साथ गुरुवार को उभांव थाना में फरियाद लेकर महिला अपने भाई साथ पहुंची थी। पुलिस ने कई घंटे तक दोनों को बैठाए रखा। बाद में पुलिस ने उसके भाई का विपक्षियों समेत 151 में चालान कर दिया। भाई की जमानत कराने तहसील पहुंची पीड़िता ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही है।
पीड़ित महिला जरीना खातून पुत्री अली अब्बास ने बताया कि हमारे घर के सामने जमीन है। इससे होकर हम लोग आते-जाते हैं। इसमें विपक्षी अपनी जमीन से जबरन खिड़की खोल रहे हैं। इस मामले को लेकर 31 अगस्त बुधवार को उपजिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र दिया था। इस पर उन्होंने उभांव एसएचओ को मामले की जांच कर निस्तारण करने का निर्देश दिया था।
पीड़िता का आरोप है कि जब इस पत्र को लेकर गुरुवार की सुबह 9 बजे अपने भाई के साथ उभांव थाना पहुंची तो इंस्पेक्टर उभांव ने उल्टे हमे ही डांटा। कहा कि उपजिलाधिकारी के लिखने से हो जायेगा क्या । इस दौरान उन्होंने 7 घंटे तक थाने में ही बैठाकर रखा। इसके बाद पुलिस ने साढ़े तीन बजे मेरे भाई का ही चालान कर दिया। पीड़ित महिला ने शाम को भाई की जमानत होने के बाद वह उसे लेकर घर चली गई।हालांकि अब मामला सामने आने के बाद देखना होगा कि उच्च अधिकारी क्या कुछ कार्रवाई करते हैं।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…