ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए देश की 10 बड़ी कंपनियां प्रोजेक्ट में इच्छुक

गाजीपुर से बलिया के मांझी घाट तक बनने वाले ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। बलिया से लखनऊ और दिल्ली तक कनेक्टिविटी मजबूत करने के मकसद से स्वीकृत ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना के निर्माण के लिए देश की करीब 10 कंपनियों ने इच्छा जताई है। बता दें गाजीपुर से बलिया हाेते हुए मांझी घाट और करीमुद्दीनपुर से भरौली गंगा पुल तक 134 किलोमीटर लंबा काम होना है।

गौरतलब है कि NHAI ने 31 अगस्त तक ई-टेंडर खुलने की समय सीमा तय की थी। अब कंपनियों ने तकनीकी और वित्तीय बिड खोलने के लिए 15 दिन की और मोहलत मांगी है। गुरुवार को उनके प्रस्ताव को दिल्ली मुख्यालय ने मंजूर कर लिया है। अब 15 सितंबर तक उनका बिड स्वीकार किया जाएगा। 16 सितंबर से तकनीकी मूल्यांकन शुरू किया जाएगा।

4 चरणों में होगा काम- 4 कंपनियों को मिलकर दो साल में काम पूरा करना होगा। 2726.27 करोड़ स्वीकृत कर दिए गए हैं। भूमि अधिग्रहण की राशि अलग है, जमीन क्रय के लिए करीब 400 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। सर्वाधिक फोरलेन निर्माण का काम बलिया में होगा। गाजीपुर के उत्तरपुर गांव में प्रोजेक्ट को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से भी जोड़ा जाएगा। जो हिस्सा बलिया से करीब 34 किलोमीटर दूर है। जिले के 36 गांवों का मुआवजा दरें भी तय हो गई हैं। चितबड़ागांव के पास टोंस नदी मेें पुल भी बनेगा।

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना – 1 पैकेज : ह्रदयपुर से शाहपुर, 42.50 किलोमीटर लंबाई, 838.22 करोड़ स्वीकृत लागत

2 पैकेज : शाहपुर से पिंडारी,35.65 किलोमीटर लंबाई, 780.37 करोड़ स्वीकृत लागत

3 फेज : पिंडारी से रिविलगंज बाईपास, 38.37 किलोमीटर लंबाई, 799.81 करोड़ स्वीकृत लागत

4 फेज : बक्सर स्पर, 17.27 किलोमीटर लंबाई, 308.30 करोड़ स्वीकृत लागत

10 कंपनियां प्रोजेक्ट में इक्छुक- NHAI आजमगढ़ के परियोजना प्रबंधक एसपी पाठक ने बताया कि देश की करीब 10 कंपनियों ने प्रोजेक्ट पर काम करने की इच्छा जताई है। उन्होंने 15 दिन की और मोहलत मांगी थी, जिसे स्वीकृत कर दिया गया है। करीब एक महीने में ई-टेंडर फाइनल कर दिया जाएगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago