Categories: बलिया

बलियाः स्कूल लॉक कर चले गए शिक्षक, अंदर बंद रह गया मासूम, ताला तोड़कर निकाला बाहर

बलिया के शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी के प्राथमिक विद्यालय सुखपुरा नंबर एक में लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां एक बच्चा स्कूल के अंदर ही रह गया और विद्यालय का स्टाफ ताला लगा कर घर चले गए।

घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवक स्कूल के कमरे में लगा हुआ ताला तोड़ रहा है। ताला खुलते ही एक बच्चा रोते हुए बाहर निकल रहा है। कहा जा रहा है कि गुरुवार को बच्चे स्कूल में पढ़ने आए थे और दोपहर बाद उनकी छुट्टी हो गई।

छुट्टी में बच्चों के घर जाने के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक और अन्य स्टाफ स्कूल में ताला लटकाकर घर चले गए। किसी ने भी स्कूल बंद करने से पहले चेक नहीं किया और इसी बीच बच्चा कमरे में ही बंद रह गया। दोपहर करीब 2.30 बजे स्कूल से बच्चे के रोने के आवाज आई। स्थानीय लोगों ने जब खिड़की से झांककर देखा तो कमरे में एक बच्चा खड़ा था।

जिसके बाद मौजूद लोगों ने तुरंत स्कूल का ताला तोड़ा और बच्चे को बाहर निकाला। वहीं पूरे घटनाक्रम में स्कूल स्टाफ की लापरवाही उजागर हुई है। वहीं खंड शिक्षा अधइकारी हिमांशु मिश्रा का कहना है कि वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में है। आज उसका धरातलीय परीक्षण करूंगा, उसके बाद आवश्यक कार्रवाई होगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago