Categories: बलिया

बलिया में बिजली आपूर्ति चरमराई, शहर में 20 घंटे तक गुल रही, प्रशासन की पहली कोशिश फेल !

बलिया में बिजली कर्मचारियों का आंदोलन जन जनता के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। 15 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार आंदोलन होने से विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। नगर के विद्युत उपकेंद्र से भी घंटों से आपूर्ति ठप है। सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र से 20 घंटे से आपूर्ति नहीं है। चित्तू पांडेय चौराहा उपकेंद्र से भी दोपहर से ही आपूर्ति बंद है। कई ग्रामीण इलाकों में भी आपूर्ति चरमराने लगी है।

उधर, हालात पर नियंत्रण करने और आपूर्ति बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी ने जिले को दो भागों में बांटते हुए दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट अपर जिलाधिकारी आरके सिंह और सीआरओ एके अग्निहोत्री को तैनात किया। इसके अलावा 27 विद्युत उपकेंद्रो के लिए 3 एसडीएम सर्वेश कुमार यादव, दीपशिखा सिंह और प्रशांत कुमार नायक को जोनल मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात किया।

साथ ही अलग-अलग विभागों के 27 अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्यवेक्षण अधिकारी के तौर पर तैनात किया। इसी तरह 16 विद्युत उपकेंद्रों के लिए तीन एसडीएम राजेश कुमार गुप्ता, अखिलेश यादव व आत्रेय मिश्रा को जोनल मजिस्ट्रेट बनाते हुए अलग-अलग विभागों के 16 अधिकारियों को पर्यवेक्षण अधिकारी बनाया है। सभी उपकेंद्रों के संचालन के लिए दो शिफ्टों में दो-दो आईटीआई छात्रों को तैनाती भी की गई है।प्रशासन की वैकल्पिक व्यवस्था फेल !- प्रशासन की ओर से की गई वैकल्पिक व्यवस्था भी स्थिति संभालने में नाकाम रही। नगर के अधिकांश इलाके अंधेरे में डूबे रहे। अधिकांश विभाग के सीयूजी नंबर और अधिकारियों के नंबर बीएसएनएल का है। लेकिन बिजली के अभाव में जिले में बीएसएनएल की सेवा ध्वस्त है और किसी के नंबर पर बात नहीं हो पा रहा है। कुछ अधिकारी के पास दूसरी कंपनी के नंबर हैं तो वह फोन रिसीव नहीं करते।

वहीं विद्युत कर्मचारियों और अधिकारियों की ओर से निजीकरण के विरोध और अन्य मांगों को लेकर बीते 3 दिनों से कार्य बहिष्कार आंदोलन जारी है। आंदोलन की वजह से गुरुवार को तीसरे दिन बिजली आपूर्ति चरमराने लगी। नगर के सिविल लाइन और चित्तू पांडेय चौराहा स्थित उपकेंद्र से घंटो से आपूर्ति ठप है। हालांकि अब देखना होगा कि आखिर प्रशासन क्या कुछ हल निकालता है। और हड़ताल कब तक जारी रहती है।

 

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago