Categories: बलिया

बलिया – पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला सहित 5 पर लटकी गिरफ़्तारी की तलवार, गैर जमानती वारंट जारी

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया कोर्ट ने एक छात्र नेता की हत्या के कोशिश के 9 साल पुराने मामले में कोर्ट आदेश जारी कर दिया है। कोर्ट ने पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला सहित 5 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश जारी – छात्र नेता सुधीर ओझा के वकील दिनेश तिवारी ने कहा कि स्थानीय एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश हुसैन अहमद अंसारी की कोर्ट में पूर्व मंत्री और भाजपा नेता शुक्ला सहित 5 आरोपियों में से कोई भी मौजूद नहीं हुआ। इसलिए सभी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया। कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया है, कि 19 दिसंबर तक आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करें।

गौरतलब है कि छात्र नेता सुधीर ओझा ने शुक्ला सहित 5 आरोपियों के खिलाफ़ के सतीश चन्द्र कॉलेज में 15 जनवरी 2013 को हत्या की कोशिश करते हुए चाकू से हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत पर कोतवाली थाना क्षेत्र में साल 2013 में आनंद स्वरूप शुक्ला, दीपक पांडेय, आशुतोष, रत्नेश यादव, विवेक सिंह, मनीष तिवारी पर मुकदमा दर्ज हुआ था। इसका विचारण उपरोक्त न्यायालय में चल रहा है।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago