बलिया- पोखरी से 15 महीने बाद मिला युवक के सिर का कंकाल, मचा हड़कंप !

बलिया के नगरा इलाके के मलपहरसेनपुर गांव की एक पोखरी से मंगलवार की सुबह सिर का कंकाल मिलने से हड़कंप मचा गया पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेंज दिया गया है. बताते चलें की इसी पोखरे में 20 दिसंबर 2019 को एक युवक अंचल राजभर का धड मिला था.

गांव का युवक अंचल राजभर 22 वर्ष 8 अक्टूबर 2019 को रात में देवी जागरण देखने घर से निकला था उसके बाद उसका पता नही चल सका था. परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.  जिसके बाद 20 दिसंबर 2019 को गांव की पोखरी से जलकुंभी निकालते समय अंचल राजभर का धड़ का कंकाल मिला था .

पुलिस ने उस समय भी कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था. इसके बाद परिजन नामजद एफआईआर के लिए थाने का चक्कर काटते रहे किंतु पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही की. थक हार कर मृतक के बडे भाई मिथिलेश राजभर ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया. इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने 18 मई 2020 को गांव के ही विनोद, संतोष गोड व कपूरचंद धोबी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया था.

अभी मिले खोपड़ी के कंकाल को भी उसी युवक का मानकर पुलिस चल रही है . पुलिस  युवक के दोनों कंकाल की जांच के लिए सैंपल विधि विज्ञान शाला लखनऊ भेज रही है .

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago