Categories: बलिया

बलिया – सर्दी के सितम में प्रशासन की हकीकत, रैन बसेरों में लटके ताले, अलाव की नहीं व्यवस्था !

बलिया में सर्दी के सितम में रैन बसेरों की हकीकत देखने को मिल रही है। हाड़ कंपाती ठंड में गरीब और कमजोर वर्गों को ठिठुरन से बचाने के लिए शासन की योजनाएं कागजों से बाहर नहीं निकली हैं। तहसील क्षेत्र के ग्रामीणांचलों सहित कस्बों में अब तक न तो कहीं अलाव जलाया और न ही कंबल का वितरण हुआ।

अलाव की नहीं व्यवस्था- ठंड से लोगों को राहत देने के लिए नगर पंचायत कागजों में ही अलाव जलाकर गर्मी पैदा कर रहा है। नगर पंचायत के जलपा चौक, बस स्टैण्ड चौराहा, गौशाला, गांधी चौक, मनियर रोड, बेल्थरा मार्ग, हॉस्पिटल तिराहा, हॉस्पिटल परिसर और जलालीपुर में अलाव जलाने का दावा हवा हवाई है। जबकि हॉस्पिटल परिसर में मौजूद राख की ढेर औपचारिकता की गवाही दे रही।

रैन बसेरों में लटके ताले- नगर पंचायत दो स्थानों पर रैन बसेरा बनाने का दावा कर रहा है। नगर पंचायत ऑफिस के ऊपरी मंजिल पर महिलाओं बाबत तो वहीं बस स्टैंड चौराहा स्थित सामुदायिक शौचालय के ऊपर पुरुषों के लिए रैन बसेरा बनाया है। लेकिन दोनों रैन बसेरों में ताला लटका है। यहां मौजूद लोगों ने बताया कि कागजी कोरम पूरा कर अपनी पीठ थपथपाने वाले विभाग को जरूरतमंदों से कोई वास्ता नहीं है।

कंबल का नहीं हुआ वितरण- वहीं गरीबों को ठंड से बचाने के लिए शासन से उपलब्ध कराया कंबल भी अब तक तहसील कक्ष से बाहर नहीं निकल पाया। सूत्रों की माने तो तहसील क्षेत्र में बंटने के लिए करीब 1100 कंबल की पहली खेप एक सप्ताह पहले ही आ चुकी है लेकिन विभाग को इसे वितरित करने का शुभ मुहूर्त नहीं मिल पा रहा है।

जहां एक और शासन की लेट लतीफी ने गरीबों और असहायों की मुश्किलें बढ़ा दी है। वहीं दूसरी और अधिशासी अधिकारी सीमा राय ने बताया की कुछ जगहों पर आलाव जल रहे है। अन्य जगहों पर जल्द ही अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू की जा रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago