Categories: बलिया

बलिया- हड़ताल से बदहाल जनता, शहर से लेकर गांव तक अंधेरा, विभाग और प्रशासन को नहीं सरोकार !

बलिया में बिजली कर्मचारी और प्रशासन के बीच जनता पिस रही है। हड़ताल से सबसे ज्यादा परेशानी जनता हो रही है। शहर से लेकर अब ग्रामीण क्षेत्र तक अंधेरे में डूबे हैं। एक तरफ बिजली विभाग के कर्मचारी धरना प्रदर्शन में मशगुल हैं तो दूसरी तरफ प्रशासनिक अधिकारी हाथ पर हाथ रखकर बैठे हैं।

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को 5 दिन हो चुके हैं। अब तक कोई हल नहीं निकला है। हड़ताल की वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। अब तो लगभग पूरा बलिया अंधेरे में डूब चुका है। लेकिन सुध लेने वाला कोई नहीं, जो बिजली आपूर्ति बाधित होने पर सुधार कर सके।

बता दें विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के केंद्रीय नेतृत्व के आवाह्न पर धरना दिया जा रहा है। 5 दिन से पुरानी पेंशन बहाल करने के साथ ही वेतन विसंगतिया सहित 15 सूत्रीय मांगों को पूरा कराने के लिए बिजली कर्मचारी अड़े हुए हैं। जिन्हें जनता की समस्या का भी ख्याल नहीं है।

हालांकि प्रशासन ने जनता की समस्या का समाधान निकलने की कोशिश की थी जो कि लगभग फेल ही हो गई। जिन अधिकारियों को तैनात किया गया उनके फोन तक नहीं लगते ऐसे में जनता अपनी समस्या आखिर किसे बताए, ना प्रशासन सुन रहा और ना ही बिजली विभाग को सरोकार है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago