Categories: बलिया

बलिया: पूर्व मंत्री समेत 6 आरोपियों के खिलाफ जमानती वारंट जारी

बलिया में पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला सहित अन्य अभियुक्तों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। अपर सत्र व विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट हुसैन अहमद अंसारी की कोर्ट ने सरकार बनाम आनंद स्वरूप शुक्ला के केस में पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला सहित अन्य अभियुक्तों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।

बता दें कि वादी सुधीर ओझा की शिकायत पर कोतवाली थाना क्षेत्र में वर्ष 2013 में आनंद स्वरूप शुक्ला, दीपक पांडेय, आशुतोष, रत्नेश यादव, विवेक सिंह, मनीष तिवारी पर मुकदमा दर्ज हुआ था। इसका विचारण उपरोक्त न्यायालय में चल रहा है।

इसमें पिछले दिनों जानलेवा हमले आदि की धारा बढ़ाने के साथ आरोपियों को अदालत में आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया था। अभी तक आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं किया। उनकी तरफ से गैर हाजिरी प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था। गैर हाजिरी प्रार्थना पत्र को न्यायालय ने खारिज करते हुए पांच दिसंबर की तिथि दी है। वहीं अभियुक्तों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago