बलिया में बदहाल स्वास्थ्य सेवा, मरीजों को करना पड़ता घंटों इंतजार!

बैरिया (बलिया) : मरीज अस्पताल के बाहर पेड़ की छाया में बैठे, चिकित्सक ओपीडी में, फिर भी कर्मचारियों का पता नहीं था। वहीं किसी रोगी की तबीयत ज्यादा खराब थी पर चिकित्सक दवा लिखें तो कैसे, जब रोगियों के पर्चे बनाने वाले स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी पर पहुंचते ही नहीं यह हाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा का है, जहां सुबह 11 बजे तक स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल नहीं पहुंचते। दर्जनों की संख्या में रोगी जिसमें अधिकांश महिलाएं होती हैं, वे अस्पताल के बाहर एक पेड़ के नीचे बैठी रहती हैं। दवा के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। चिकित्साधिकारी समय से अस्पताल पहुंच जा रहे हैं और रोगी भी अपने इलाज के लिए अस्पताल में पहुंच जा रहे हैं ¨कतु स्वास्थ्यकर्मियों का अस्पताल पहुंचने का कोई समय निर्धारित नहीं है। रोगी बार-बार चिकित्सक के पास जाते हैं कि दवा दे दीजिए ¨कतु चिकित्सक बार-बार यह कहकर टाल देते कि जब तक पर्चे नहीं बनेंगे, हम कैसे व किस पर दवा लिखेंगे। लोगों का कहना है कि पीएचसी मुरली छपरा की स्थिति यही है। भाजपा कह रही है कि हमारी सरकार में सभी कार्यालय समय से खुल रहे हैं। अधिकारी व कर्मचारी समय से व ईमानदारी के साथ ड्यूटी कर रहे हैं। जबकि यहां कभी भी अस्पताल समय से न तो खुलता न ही बंद होता है। क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी का ध्यान इस तरफ अपेक्षित करते हुए पीएचसी मुरली छपरा को समय से संचालित कराने की मांग की है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago