शादी का झांसा देकर चार वर्षों तक करता रहा रेप, युवती ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई

रसड़ा: एक युवक युवती से शादी का झांसा देकर चार वर्षों तक यौन शोषण करता रहा। जब युवती गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात कराकर उससे शादी से इंकार कर दिया।

रसड़ा नगर के मेरूराय के पुरा निवासिनी युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाते हुए आरोप लगाया है कि उसके ननिहाल गाजीपुर के मोहल्ला निरूद्दीनपुरा का युवक शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ तीन-चार वर्षों तक अवैध संबंध स्थापित करता रहा और जब वह तीन माह की गर्भवती हुई तो युवक ने उसका गर्भपात भी करा दिया और बाद में शादी से इंकार कर दिया।

युवती ने यह भी कहा है कि युवक द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। आवेदन पत्र में उसने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

23 hours ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago