Categories: बलिया

बलिया – रफ्तार का कहर: एक बहन ने खोया भाई, टक्कर मारने वाले बाइक सवार को दौड़ाया

बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र में रफ्तार का कहर देखने को मिला। दर्दनाक हादसा होने से एक बहन ने अपने भाई को खो दिया। हादसे के बाद बाइक सवार भाग निकला। हालांकि बहन ने काफी दूर तक बाइक का पीछा भी किया लेकिन नहीं सफल नहीं हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस जरूरी कार्रवाई में जुट गई है।

बता दें बसंतपुर में सोमवार को अर्जित पासवान पुत्र नंदलाल पासवान प्राथमिक विद्यालय बसंतपुर में अपनी बड़ी बहन साधना के साथ पढ़ने जा रहा था। इसी बीच सड़क पर तेज रफ्तार से जा रही बाइक ने मासूम को तेज टक्कर मार दी। इससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि बहन साधना के साथ मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक का काफी दूर तक पीछा किया लेकिन वह भागने में सफल रहा।

वहीं लोगों ने आनन-फानन में बच्चे को जिला अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर का इकलौता चिराग बुझ जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago