बलिया DM के आदेश पर बड़ी कार्रवाई, बेल्थरा रोड में डीलक्स अस्पताल को किया सील

बलिया में जिलाधिकारी बलिया सौम्या अग्रवाल के आदेश पर बड़ी कार्रवाई की गई। जहां बेल्थरारोड के चौकिया नगरा मार्ग स्थित डीलक्स अस्पताल को सील कर दिया गया। यह कार्रवाई डिप्टी सीएमओ नोडल और झोलाछाप, जिला प्रशासनिक अधिकारी, अधीक्षक सीएचसी सीयर और उभांव पुलिस की मौजूदगी में हुई।

बता दें बलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर अंतर्गत चौकिया नगरा मार्ग पर अवैध रूप से संचालित डीलक्स हॉस्पिटल में 23 जुलाई 2022 को पूजा शर्मा (23वर्ष) निवासी पचमा थाना भीमपुरा प्रसव के लिए भर्ती थी। ऑपरेशन के दौरान ही जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। मौके पर उभांव पुलिस और प्रशासन ने पहुंच कर परिजनों को समझा बुझाकर घर भेजा।जिसके बाद एक सामाजिक कार्यकर्ता ने जिलाधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों से जांच की मांग की। आरोप लगाया कि जच्चा-बच्चा की मौत के बाद भी स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी/ जांच अधिकारी ने उक्त अस्पताल को संरक्षण प्रदान किया। घटना में कार्रवाई के बजाय मुख्य चिकित्साधिकारी बलिया कार्यालय से 28 जुलाई को अस्पताल को पंजीकृत भी कर दिया।

जिलाधिकारी के निर्देश पर नोडल अधिकारी ने अस्पताल की जांच के बाद आख्या जिलाधिकारी को प्रस्तुत की। अस्पताल सील करने पहुंचे डिप्टी सीएमओ, नोडल अधिकारी झोलाछाप सर्वेश कुमार गुप्ता ने बताया कि प्राइवेट चिकित्सालय, जिला सर्विलांस अधिकारी एवं उप मुख्य चिकित्साधिकारी बलिया की संयुक्त जांच आख्या दी गई थी। इसके बाद चिकित्सालय को सील करने की कार्रवाई की गई।

सील करने के दौरान नोडल अधिकारी के अलावा जिला प्रशासनिक अधिकारी योगेश पांडेय, अधीक्षक सीएचसी सीयर डॉ राकेश कुमार सिंह, डॉ एल सी शर्मा, वार्ड ब्वाॅय, उपनिरीक्षक उभांव चंद्रशेखर यादव, पूजा प्रजापति व संध्या शर्मा उपस्थित थे। 

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

7 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

7 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago