बलिया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बाल दिवस राजकीय बाल गृह बालिका, निधरिया में मनाया। जहां उन्होंने 73 संवासिनियों को सर्दी से बचाव के लिए गरम कपड़े और मिष्ठान वितरित की।
बता दें संस्था में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कुल गुमशुदा 25 संवासिनियों का आधार कार्ड कैम्पस में ही बनाया गया। जिसमें से 17 आधार डुब्लीकेट प्राप्त हुए और 08 संवासिनी का आधार कार्ड प्राप्त होने पर उन्हें अपने गृह जनपद बलिया, आजमगढ़, देवरिया, भागलपुर बिहार, एंव गाजीपुर अभिभावक के संरक्षण में सुपुदर्ग किया।
संस्था में आवासित संवासिनियों को कौशल प्रशिक्षण के तहत सिलाई, बुनाई के साथ-साथ कम्प्यूटर शिक्षा देने के साथ संवासिनियों के लिए एक पुस्तकालय का अनावरण किया गया और संस्था कैम्पस में बने अधीक्षिका आवास के मरम्मत कार्य का शुभारम्भ भी किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदया के साथ मो. मुमताज जिला प्रोबेशन अधिकारी, मधु सिंह सहायक अधीक्षिका, ममता, उप निदेशक, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ, तथा कौशल प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…