बलिया। रामपुर उदयभान में युवक को गोली मारने वाले आरोपियों में से भाजपा नेता ने कोर्ट में सरेंडर किया। 25 हजार के इनामी आरोपी भानू दुबे ने CJM बलिया की अदालत में सरेंडर किया। वहीं अब बलिया पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी में है। बता दें 21 अक्टूबर को रामपुर उदयभान में आयोजित एक पार्टी में विवाद के दौरान युवक को गोली मारी गई थी। घायल युवक का इलाज अभी वाराणसी के बीएचयू में चल रहा है।
युवक को घायल करने के मामले में आरोपी भाजपा नेता फरार चल रहा था। मामले में कोतवाली पुलिस ने फरार आरोपित छोटू और धीरज पर 10-10 हजार और भाजपा नेता भानू दुबे पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। रामपुर उदयभान में युवकों ने पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें आरोपी भी गए हुए थे। पार्टी में हुए विवाद में पपरमंदापुर निवासी लड्डू खान को गोली मारी गई थी। इसमें गांव के छोटू और धीरज और महाकालपुर निवासी भानू दूबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…