बलिया- किशोरी से दुष्कर्म, 2 नाबालिगों पर लगा आरोप, मौके पर पहुंचे एसपी

बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक लड़की की तबीयत खराब होने के बाद परिजनों ने उसे मऊ स्थित अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था। जहां उसके साथ दुष्कर्म का पता चला। जिसके बाद परिजनों ने भीमपुरा पुलिस से शिकायत की। परिजनों की शिकायत पर पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर देर शाम पुलिस अधीक्षक भी पीड़िता के गांव पहुंचे। और आरोपियों को सख्त सजा दिलाने का भरोसा जताया।बताया जा रहा है कि एक गांव में नाबालिग से दो युवकों ने दो से तीन दिन पहले दुष्कर्म किया था। दोनों आरोपी रिश्ते में भाई हैं। पीड़िता ने डर की वजह से किसी को नहीं बताया। लेकिन पीड़िता को हो रही परेशानियों को देखने के  बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए मऊ ले गए। जहां डॉक्टर्स के बताने पर परिजनों को पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। और जब पीड़िता से पूछताछ की गई तो उसने पड़ोस के युवक की करतूत बताई। अस्पताल से आने के बाद परिजनों ने किशोर के परिजनों से इसकी शिकायत की तो वह दवा इलाज के लिए तैयार हुए। लेकिन उनके मुकरने के बाद परिजनों ने दुष्कर्म की शिकायत पुलिस से की।

वहीं परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आ गई और फिर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर भी पीड़ित के गांव पहुंच गए हैं। मामले में एसपी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ भी की जा रही है। आरोपी भी नाबालिग हैं। साथ ही उन्होंने मामले में जांच के बाद उचित कार्रवाई भी का भरोसा दिलाया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago