बलिया में गंगा नदी में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां नहाते वक्त किशोर पानी में डूब गया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। पानी में डूबे किशोर की खोजबीन में पुलिस व परिजन जुटे हुए हैं। लेकिन अभी तक युवक का पता नहीं चल पाया है।
शुक्रवार को यह हादसा हुआ। जब शहर के कुंवर सिंह चौराहा निवासी हरेराम गुप्ता का 17 वर्षीय पुत्र सचिन गंगा नदी के राम बालक दास बाबा स्थान पर नहाने गया था। इसी दौरान किसी प्रकार वह गहरे पानी में जाकर डूब गया। आसपास के लोगों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया।
इसके बाद चौकी इंचार्ज बिचलाघाट रमाशंकर व परिवार के लोग पहुंच गये। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की तलाश में पुलिस जुटी है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…