इलाहाबाद विश्वविद्यालय: प्रवेश परीक्षा में बलिया की जिया ओझा बनी टॉपर

उत्तर प्रदेश के प्रयगराज स्थित इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए हुए प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें बीएससी गृह विज्ञान यानी होम साइंस के प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है। बीएससी होम साइंस में बलिया की जिया ओझा ने टॉप किया है। जिया ने 214.70 अंकों के साथ इलाहाबाद विश्वविद्यालय के बीएससी होम साइंस की प्रवेश परीक्षा में किया है। लेकिन जिया इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रवेश नहीं लेंगी।

जिया बलिया के सूघरछपरा गांव की निवासी हैं। प्रवेश परीक्षा में उनके बेहतरीन प्रदर्शन से घर में खुशी का माहौल है। जिया की मां का नाम रीना ओझा है। पिता का नाम शशिकांत ओझा है। मां और पिता दोनों ही शिक्षक हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रकोष्ठ के चेयरमैन प्रो. आशीष सक्सेना और निदेशक प्रो. आईआर सिद्दीकी ने टॉप-5 की सूची जारी की। इस सूची में सबसे जिया का नाम सबसे उपर देखते ही हर किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट थी।

मुस्कुराहट की एक वजह ये है कि प्रवेश परीक्षा में जिया भले ही टॉप कर गईं हों लेकिन वो इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एडमिशन नहीं लेंगी। दैनिक जागरण में छपी एक खबर के मुताबिक जिया ने कहा है कि उनकी पहली प्राथमिकता बीएससी बायोटेक्नोलॉजी है। इसलिए वो बीएससी होम साइंस में प्रवेश नहीं लेंगी। जिया इलाहाबाद विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज इविग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) में बीएससी बायोटेक्नोलॉजी में प्रवेश ले लिया है।

Akash Kumar

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago