Categories: बलिया

साइबर ठगी का शिकार हुए शख्स को वापस बलिया पुलिस ने वापस दिलवाए 89 हजार

बलिया पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी नगर भूषण वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस लगातर अपराधियों पर शिकंजा कस रही है और पीड़ितों को न्याय दिला रही है।

इसी बीच पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के बैंक खाते में कुल 89 हजार 750 रुपए वापस कराए। ग्राम थाना भीमपुरा के निवासी विश्वजीत चौधरी पुत्र विक्रमा चौधरी के यूनियन बैंक के खाते से जालसाजों ने कुल 89750 रुपए की साइबर ठगी कर ली।

शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत बलिया पुलिस और साइबर सेल को की। जिसके बाद टीम ने कार्यवाही करते हुए व्यक्ति के पैसे वापस दिलवाए। वहीं शिकायतकर्ता के द्वारा बलिया पुलिस और साइबर क्राइम सेल की टीम का आभार जताया गया। इस पूरी कार्यवाही में निरीक्षक बीरेन्द्र कुमार मिश्रा (प्रभारी साइबर सेल), आरक्षी अमरनाथ मिश्रा (साइबर सेल), आरक्षी कृष्ण मोहन शुक्ला (साइबर सेल), आरक्षी प्रशांत कुमार सिंह (साइबर सेल) का अहम योगदान रहा। वहीं बलिया एसपी ने टीम की प्रशंसा करते हुए पुरस्कृत करने की बात कही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago