Categories: बलिया

बलियाः नगरा ब्लॉक में विकास कार्यों में अनियमितता की जांच करने पहुंची टीम

बलिया के नगरा ब्लॉक के अब्दुलपुरमदारी में विकास कार्यों में भारी अनियमितता का खुलासा हुआ है। जिसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टीम यहां जांच करने पहुंची।

लेकिन ग्राम सचिव टीम को कोई अभिलेख नहीं दिखा पाए जिसके बाद टीम के सदस्य नाराज होकर खाली हाथ लौट गए। बता दें कि अब्दुलपुरमदारी के निवासी ब्रजेश कुमार ने डीएम को शिकायती पत्र लिखकर विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया था।

इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृत्व में त्रिस्तरीय जांच टीम बनाई थी। हालांकि बाद में निरीक्षक ने जांच के लिये राजकीय इंटर कालेज अखोप के प्रधानाचार्य राम विजय सिंह को टीम में नामित कर दिया था।

इनके अलावा टीम में सहायक अभियंता राजकीय निर्माण निगम व अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग शामिल किये गये थे। सचिव द्वारा जांच से संबंधित किसी तरह का अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया जा सका। इससे जांच टीम निराश होकर वापस लौट गयी। इधर शिकायतकर्ता ने जांच प्रक्रिया को बाधित करने व लीपा-पोती करने का आरोप लगाया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago