बलिया- बिना इस्तीफा दिए प्रधान बनी शिक्षिका पर लटकी कार्रवाई की तलवार, BSA ने दिया नोटिस

बलिया। जिले में बगैर विभागीय अनुमति ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ना एक शिक्षिका को अब महंगा पड़ सकता है। जो बिना इस्तीफा दिए प्रधान तो बन गईं लेकिन उसके खिलाफ शिकायत होने पर अब नोटिस जारी कर दिया गया है। और जवाब मांगा गया है। ठोस जवाब न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। विभागीय अनुमति के बगैर ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने वाले पर कार्रवाई की तलवार लटकने लगी है। बीएसए ने आरोपित प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर पक्ष रखने को कहा है।

पंदह ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा हरिपुर की नवनिर्वाचित प्रधान शोभा यादव बेरुआरबारी ब्लॉक के सुल्तानपुर स्थित कन्या जूनियर हाई स्कूल पर अनुदेशक के पद पर कार्यरत हैं। प्रधान पद की अन्य प्रत्याशी पूनम देवी ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत कर आरोप लगाया कि शोभा यादव ने बगैर पद से इस्तीफा दिए ही प्रधान का चुनाव लड़ गयी हैं
यही नहीं बेरुआरवारी ब्लॉक के मैरिटार स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय पर अनुदेशक पद पर तैनात शोभा यादव के पति उपेंद्र यादव ने भी विभागीय आदेश को नजरअंदाज कर जमकर चुनाव प्रचार किया।

साक्ष्य स्वरूप वीडियो भी शिकायतकर्ता ने पोर्टल पर भेजा था। मामले को संज्ञान में लेते हुए संयुक्त सचिव भास्कर पांडेय के आदेश पर अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा ने बीएसए को तत्काल मामले की जांच कर आख्या देने को कहा है।इस सम्बंध में बीएसए शिवनारायण सिंह ने आरोपित प्रधान और प्रधान पति को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 जुलाई तक अपना पक्ष रखने को कहा है। हालांकि अब देखना होगा की नवनिर्वाचित प्रधान अपने पक्ष में क्या कहती है। और मामले में उसके बाद आगे क्या कार्रवाई की जाती है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago