Categories: बलिया

बलियाः 7 सचिवों पर लटकी तलवार, हो सकती है प्रशासनिक कार्रवाई

बलिया में विकासकार्यों में लापरवाही बरतने वाले पंचायत सचिवों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पंचायती राज विभाग जिले के सात अलग अलग ब्लॉकों के सचिवों पर प्रशासनिक कार्रवाई में जुटा है। इन सभी सचिवों के द्वारा सरकारी कार्यों में लापरवाही बरती गई।

जानकारी के मुताबिक इनमें रेवती ब्लॉक के एक सचिव भी हैं, जिनके खिलाफ चार दिनों से पहले मुकदमा दर्ज हुआ था। एक सप्ताह पहले मनियर ब्लॉक के 6 ग्राम पंचायत सचिवों के ऊपर डीपीआरओ अरविंद के निर्देश पर मुकदमा दर्ज हो चुका है। बता दें कि पंचायती राज विभाग लंबे समय से अलग अलग गांवों में विकास कार्यों की जांच कर रहा है।

अनियमितता मिलने पर संबंधित सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। अब तक विभाग कई सचिवों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चुका है। बीते 8 सितंबर को इसी मामले में मनियर ब्लॉक के सचिव अरविंद कुमार श्रीवास्तव, पांडेय, अवधेश अच्छेलाल मौर्य, संजय सिंह, हरीश व शशांक कुमार राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। इसके अलावा गबन के मामले में रेवती ब्लॉक के सचिव के खिलाफ भी चार दिनों पहले मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।

जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि लापरवाही पाए जाने पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रशासनिक कार्रवाई भी की जाएगी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। दोषी होने पर कार्रवाई की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago