बलिया में बारिश ने बढ़ाई परेशानी, नगर पालिका के दावों की खुली पोल, सड़कों पर भरा पानी, कई क्षेत्र जलमग्न

बलिया में बारिश लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। गुरुवार को दिनभर हल्की और तेज बारिश से मौसम खुशनुमा रहा लेकिन। लोगों को समस्याएं भी उठानी पड़ी। शहर की सड़कों समेत बाजारों में कीचड़ जैसे हालात हो गए। जिसके चलते आवागमन मुश्किल रहा। हालांकि देहात क्षेत्रों में सिंचाई को लेकर परेशान किसानों की चिंता कुछ कम हुई।

नगर पालिका की खुली पोल- बारिश ने नगर पालिका के दावों की पोल खोल दी। सरकारी कार्यालयों के साथ ही शहर के कई इलाके जलमग्न हैं। आलम यह है कि कलेक्ट्रेट परिसर से लगायत जिला जेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बीएसए कार्यालय, कोतवाली, जापलिनगंज पुलिस चौकी में पानी भर गया है। लोगों के घरों में नालों का गंदी पानी घुस गया। ग्रामीण अंचलों में जहां खेतों में पानी भरने से सब्जियों और धान की फसलों को भारी क्षति हुई वहीं, शहर की सड़कों पर पानी भर गया।

इन इलाकों में जलजमाव– टैगोर नगर, जापलिनगंज, काजीपुरा समेत आधा दर्जन मोहल्लों में बारिश का पानी लोगों के घरों में जा घुसा। एनएच-31 पर माल गोदाम से सतीश चंद्र कॉलेज चौराहा, एलआईसी रोड से नया चौक, काजीपुरा होते हुए कलेक्ट्रेट जाने वाली सड़क, मिड्ढी से एनसीसी तिराहा जाने वाली सड़कें बारिश के पानी से लबालब रही। सतनीसराय, मिश्र नेवरी, भृगु आश्रम, राजेंद्र नगर, बेदुआं, लोहा पट्टी, गुजरी बाजार, रामदहिनपुरम, श्रीरामबिहार कालोनी, विवेकानंद कालोनी, आवास विकास कालोनी, आनंद नगर, जिला अस्पताल परिसर, जिला महिला अस्पताल परिसर, कलेक्ट्रेट परिसर और जापलिनगंज पुलिस चौकी में भी बारिश का पानी भर गया।

सफाई पर खर्च होता 50 लाख प्रति माह-बता दें शहर के नालों की सफाई पर प्रत्येक महीने करीब 50 लाख रुपये खर्च करने वाली नगर पालिका के दावों पर भी सवाल उठना शुरू हो गया है, वहीं अधिकारी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं। ईओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि जलनिकासी के लिए पालिका की ओर से पंपिंगसेट लगाए गए हैं।

नहीं हटा गिरा पेड़– वहीं सिकंदरपुर-बलिया मार्ग पर पंदह मोड़ के पास 4 दिनों से गिरा एक पेड़ नहीं हटाया गया है। लोगों का कहना है कि इसकी सूचना वन विभाग समेत अन्य अधिकारियों को दे दी, लेकिन अभी तक उस पेड़ को वहां से हटाया नहीं गया। इससे कि खतरे का अंदेशा बना है। गड़ही का पानी लोगों के घरों तक घुसने लगा है जिससे बहुत परेशानी हो रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago