बलिया- विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का मामला दर्ज

बलिया। बांसडीहोड थाना क्षेत्र में विवाहिता की मौत का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां फंदे पर विवाहिता का शव मिला है। और ससूराल पक्ष पर दहेज को लेकर हत्या करने का आरोप लगा है। फिलहाल पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला छोटकी सराक गांव के राजभर बस्ती का है, जहां घर के कमरे में पंखे के लिए लगे हुक में विवाहिता का शव लटका मिला। बताया जा रहा है कि छोटकी सराक गांव निवासी राजमुनि देवी (21) पत्नी जयप्रकाश राजभर बुधवार को घर में अकेले थी।

घर के परिजन खेतों में काम करने गए थे। शाम में लोग घर लौटे तो विवाहिता के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर अंदर से कुछ आहट नहीं मिलने पर खिड़की से देखा तो महिला पंखे के हुक में लटकती हुई मिली।
घटना की जानकारी के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को हुक से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, देर रात घटना की सूचना पाकर थाने पहुंचे मृतका के पिता अमर राजभर ने बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।

थानाध्यक्ष सुनील लांबा ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। साथ ही पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। सभी के बयान लिए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पुलिस की जांच में और तेजी आ जाएगी। और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago