बलिया- 10 साल की मासूम को मिला इंसाफ, दुष्कर्मी को कोर्ट ने सुनाई उम्र कैद की सजा

बलिया। एक साल बाद आखिरकार मासूम को इंसाफ मिल ही गया। करीब 10 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने दोषी करार दिया। और दुष्कर्मी को उम्र कैद की सजा सुनाई है। न्यायालय ने 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। एक साल पहले आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। जिसे अब सजा सुनाई गई। दरअसल एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 4 अप्रैल 2020 को उसकी 10 साल की बेटी दुकान पर मोबाइल रिचार्ज कराने गई थी।

इसी बीच पहुंचा प्रेमसागर मोदनवाल ने बच्ची को कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले की सुनवाई करते हुए विशेष न्यायधीश (पाक्सो एक्ट) शिव कुमार द्वितीय ने आरोपित को आजीवन कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाया।
महिलाओं/बालिकाओं संबन्धी आपराधों में अभियान के तहत प्रभावी पैरवी के चलते मा. न्यायालय ने दुष्कर्म के अपराध में अभियुक्त को आजीवन कारावास और 20 हजार रूपये के अर्थ दण्ड से दण्डित किया।

गौरतलब है कि जनपद पुलिस द्वारा उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार पुलिसकर्मियों के साक्ष्य शीघ्र न्यायालय में निस्तारण कराने पर बल दिया जा रहा है जिसके चलते नतीजे सामने आ रहे हैं। दुष्कर्मी को सजा होने से लोगों के मन में कानून के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। वहीं मासूम को भी न्याय मिल गया। लगातार को इंसाफ दिलाने के लिए आवाज उठाई जा रही थी। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल था। अब दुष्कर्मी को इंसाफ मिलने से लोग भी कानून पर विश्वास कर रहे हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago