Categories: बलिया

बलिया – विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

बलिया। दोकटी क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला एक परिजनों ने पत‍ि और ससुरालवालों पर प्रताड़ित करने का आरोप आरोप लगाया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

पूरा मामला भुआल छपरा गांव का है थानाध्यक्ष मदन पटेल ने बताया कि मोरध्वज पांडेय पुत्र स्वर्गीय भरत पांडेय निवासी मिश्रौली जिला भोजपुर बिहार ने बुधवार को फोन पर बताया कि उनकी बहन की हत्या कर शव का अंतिम संस्कार लोग करने के लिए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्चरी में रखवा दिया।

सुबह मोरध्वज ने थाने पर पहुंचकर तहरीर दी कि बहन की शादी 20 फरवरी 2020 को क्षेत्र के भुआल छपरा निवासी आनंद ठाकुर पुत्र गुप्तेश्वर ठाकुर के साथ हुई थी। शादी के बाद से बहन के पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी दहेज के लिए उसको प्रताड़ित कर रहे थे। हालांकि पुलिस ने आरोप को लेकर जांच शुरू कर दी है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago