बलिया- सूर्यकांत यादव बने युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष

बलिया डेस्क :  उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सियासी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है और संगठन को मज़बूत बनाने की कवायद चल रही है. ऐसे में अब कांग्रेस (Congress) भी काफी सक्रिय नज़र आ रही है. इस बीच अब बलिया(Ballia) के युवा कांग्रेसी सूर्यकांत यादव को अहम ज़िम्मेदारी पार्टी ने सौंपी है. दरअसल अब बलिया युवा कांग्रेस के अध्यक्ष  पद पर सूर्यकांत यादव को नियुक्त किया गया है.

रसड़ा के प्रधान पुर गावं के रहने वाले सूर्यकांत यादव 6 साल पहले राहुल गाँधी से प्रभावित होकर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ली थी. जिसके बाद लगातार जनवादी मुद्दों को बेबाकी से उठाने के लिए जाने जाते फ़िलहाल रसड़ा विधानसभा अध्यक्ष का पदसंभाल रहे थे। आज इस मुकाम तक पहुँचने वाले सूर्यकांत यादव का इतिहास संघर्ष भरा रहा है. पार्टी के इस फैसले का बलिया के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है और ख़ुशी जताई है. वहीँ सूर्यकांत यादव को लगातार बधाई मिल रही है.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि सूर्यकांत यादव जनपदों में पार्टी और संगठन को मज़बूत बनाने का काम करेंगे. पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने सूर्यकांत यादव को बधाई दी है और उन्हें मिली इस ज़िम्मेदारी से उनमे उर्जा मिली है. दरअसल सूर्यकांत यादव ज़मीनी नेता माने जाते हैं और उनकी पहचान संघर्ष करने वाले नेता के तौर पर है.

बुनियाज़ी ज़रूरतों और समस्यायों को लेकर वह लगातार आन्दोलन करते आये हैं और लोगों के बीच खुद को स्थापित किया है. ऐसे में जिले के सभी नेता उन्हें पसंद करते हैं और उन्हें मिली इस ज़िम्मेदारी का दिल खोलकर स्वागत किया है और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर ख़ुशी का इज़हार किया है.

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

4 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago