बलिया डेस्क : भारत सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बलिया के रहने वाले अभिनव पाठक को गैलेंट्री अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया है। जो की देश की रक्षा में वीरता दिखाने के लिए दिया जाता है। जैसे ही ये खबर सामने आई पुरे जिले में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी। बता दें की मनियर के दक्षिण पटखौली निवासी अभिनव पाठक सेना के राजपूत रेजिमेंट 44 आरआर के जवान हैं।
इस काम के लिए मिला गैलेंट्री अवार्ड
जानकारी के लिए बता दें की अभिनव पाठक ने देश की रक्षा में वीरता का परिचय देते हुए जम्मू कश्मीर के शोपिया जिले में 17 अप्रैल 2020 को एक आतंकवादी मार गिराया था। मारा गया आतंकी राहिल मांजरी एहिजबुल मुजाहिदीन का सदस्य था।
अभिनव को इस सम्मान के लिए चुने जाने पर अभिनव के भाई और कांग्रेस के मनियर ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक पाठक ने कहा कि मुझे अपने भाई की बहादुरी पर गर्व है। पिता अशोक पाठक का कहना है कि मेरे पुत्र ने अवार्ड का हक पाकर अपने गांव सहित जनपद का नाम रोशन किया है। उसकी बहादुरी पर हम सब को गर्व है। गौरतलब हो कि सेना द्वारा जारी गैलेंट्री अवार्ड लिस्ट में 104 नंबर पर अभिनव पाठक का नाम है।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…