Categories: बलिया

बलिया के सूर्य प्रताप ने जीता नार्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता

बलिया डेस्क: जिले के खेजुरी थाना के अंतर्गत जिगिरिसण्ड गाँव के सूर्य प्रताप ने नेशनल राइफल एशोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 23 मार्च से 06 अप्रैल तक चले 40th नार्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप जीता।

इस चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश समेत 9 राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था, सूर्य प्रताप ने 10 मीटर एयर पिस्टल के 2 कैटेगरी(यूथ/सब-यूथ) में प्रतिभाग किया था जिसमे सब यूथ कैटेगरी में सफलता मिली इस चैंपियनशिप में सूर्य प्रताप को 400 में 347 अंक मिला।

अब सूर्य प्रताप नेशनल टीम के लिए ट्रायल देंगे, ये मुकाम इन्होंने अपने पहले प्रयास में प्राप्त किया है। इनके पिता शारदा नन्द वर्मा लघु सिंचाई विभाग में बोरिंग तकनीशियन के पद पर कार्यरत हैं, दो भाइयों में सूर्य प्रताप छोटे है , बड़ा भाई समर प्रताप पी0 एच0डी0 (शोध छात्र) है । इसके पूर्व सूर्य प्रताप ने नोएडा में सम्पन्न हुए 43वे उत्तर प्रदेश स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप कॉम्पटीशन में भी जीत हासिल कर चुके है।

सतीश

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago