पंचायत चुनाव: बलिया में शुरु हुईं नामांकन की तैयारी !

बलिया :  तीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। नामांकन का कार्य 13 से 15 अप्रैल तक होगा। 16 और 17 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 18 अप्रैल को सुबह 8 से 3 बजे तक उम्मीदवार अपना पर्चा वापस ले सकेंगे। इसी दिन अपराह्न तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न का आवंटन और 26 अप्रैल को मतदान होगा।

ऐसी है तैयारी

जिले के  17 विकास खंडों में सुबह आठ से शाम पांच बजे तक नामांकन होगा। ब्लाक परिसर के 200 मीटर की परिधि में सिर्फ नामांकन करने वाले प्रत्याशी के साथ एक प्रस्तावक और एक समर्थक ही घुस पाएंगे। प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए ब्लाक मुख्यालय और जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों को कलेक्ट्रेट परिसर और सदर तहसील में नामांकन स्थल बनाया गया है।

सुरक्षा के लिए गेट पर थानेदार के साथ 50 पुलिसकर्मी और महिला आरक्षी  की तैनाती रहेंगी। इसके अलावा, नामांकन की प्रक्रिया की तीसरी आंख भी निगहबानी करेगी ताकि असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सके।

17 ब्लॉक मुख्यालयों पर बैरिकेडिंग करने के साथ ही न्याय पंचायतवार काउंटर बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। जिस विकास खंड में जितनी न्याय पंचायतें होंगी, उतने ही एआरओ की तैनाती की गई है और उतने ही काउंटर बनाए गए हैं। ब्लॉक परिसर से 200 मी की दूरी पर बैरियर लगाया जाएगा और वहीं पुलिस बल तैनाती रहेगी और एक प्रत्याशी के साथ सिर्फ एक सहयोगी ही अंदर प्रवेश करेगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago