Categories: बलिया

SSC क्रैक कर जूनियर इंजीनियर बने बलिया के सुनील कुमार

बलिया। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने बुधवार को जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा- 2022 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। इसमें देशभर के 2798 अभ्यर्थियों का जेई के पद पर चयन हुआ है। जिनमें बलिया के नीरज सिंह और सुनील कुमार भी शमिल हैं।

इसमें सागरपाली ग्राम के सुनील कुमार का चयन केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर हुआ है। सुनील कुमार ने 10वीं की परीक्षा कोलकाता से 12वीं की परीक्षा प्रयागराज से की है। इसके बाद उन्होंने कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सुल्तानपुर से बीटेक किया। इनके माता-पिता कोलकाता में रहते हैं।  बीते 2 साल से दिल्ली में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। लगातार मेहनत और दृढ़ निश्चय के दम पर उन्होंने ये मुकाम हासिल किया।

बलिया में ताखा गांव के रहने वाले नीरज सिंह का चयन बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन के जूनियर इंजीनियर के पद पर हुआ है। उनके पिता का नाम चंद्र प्रताप सिंह हैं। उन्होंने सेंट जेवियर्स स्कूल से 12वीं पास की। उनका ग्रेजुएशन राज कुमार गोयल गाजियाबाद कॉलेज से हुआ है। 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago