बलिया के लाल का कमाल, सुधीर सक्सेना ने राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

भारत का नाम अंतर्राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रोशन करने वाले बलिया के लाल सुधीर सक्सेना ने एक बार फिर जनपद का नाम रोशन किया है। किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ़ गोवा’ के तत्वावधान में दिनांक 26 से 29 अगस्त 2021 तक मल्टीपर्पस इंडोर स्टेडियम, दयानन्द बंदोडकर क्रीड़ा संकुल, पेडेम, मापुसा गोवा में चल रही राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में महाराष्ट्र के शिवम सिंह को हरा कर स्वर्ण पदक हासिल किया।सुधीर की इस सफलता पर वाको इंडिया किकबॉक्सिंग के प्रेजिडेंट श्री संतोष अग्रवाल ने बधाई दी। सुधीर ने कड़ी मेहनत के बल पर यह जीत हासिल की। अब वह अक्टूबर में इटली में होने वाली वर्ल्ड किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।सुधीर की कहानी बेहद संघर्ष भरी है। उनका जन्म मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ, आर्थिक तंगी के बीच वह पले बढ़े, लेकिन कभी हार नहीं मानी। बचपन से ही लगन और मेहनत के दम पर प्रैक्टिस करते रहे और विभिन्न देशों के खिलाडीयो के साथ लोहा लेते हुए भारत के लिए 1 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीते।

अंतराष्ट्रीय खेल किक बॉक्सिंग जिसमें भारत की पहुंच आज तक दुर्लभ देखी गई है, ऐसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विश्व चैम्पियनशिप और एशियन चैंपियनशिप के सदस्य सुधीर सक्सेना भारत के लिए विश्व स्तर पर एक गौरवपूर्ण भूमिका के किरदार हैं। 12 राष्ट्रीय पदकों और चालीस से अधिक राज्य स्तर के विभिन्न पदकों के विजेता रहे सुधीर आज भी अपने खेल के लिए उतनी ही लगन के साथ मेहनत करते हैं। उनके बारे में भारत के किक बॉक्सिंग के कोच कुलदीप चौधरी का कहना है कि सुधीर के हाथों में बचपन से ही भरपूर और गजब की ताकत बरकरार है और उनके हाथों के पंचो का कोई जवाब नहीं।

वहीं सुधीर ने छोटे सी जगह व मध्यमवर्गीय परिवार से निकल देश का परचम विदेशों में लहरा दिया है। आज हर जनपदवासी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। साथ ही सुधीर अपनी प्रतिभा से बच्चों को प्रेरित भी कर रहे हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

23 hours ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago