बलिया में ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर अनियमितता, भ्रष्टाचार का सिलसिला जारी है। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत के निर्देश पर जिले के 25 ग्राम पंचायतों में पिछले वर्ष 2020 में 1 दिसम्बर से 25 दिसम्बर के बीच हुए व्यय की जांच कराई गई, तो इसे बड़ा घोटाला उजागर हुआ। 15 गांवों में 94 लाख से अधिक की वित्तीय अनियमितता पाई गई है। सभी सम्बन्धित पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान को नोटिस जारी कर दिया गया है। इस जांच रिपोर्ट में इतना बड़ा घोटाला सामने आने के बाद लोगों के होश उड़ गए। दूसरी पंचायतों में भी हड़कंप मच गया है।
इसके अलावा नवानगर ब्लॉक के सिसोटार में 5.88 लाख, नगरा ब्लॉक के गोठवा में 4.37 लाख व नरहीं में 4.36 लाख, हनुमानगंज के बसंतपुर गांव में 3.84 लाख व रामपुर महावल में 1.53 लाख, बांसडीह के महाराजपुर में 3.53 लाख, सीयर ब्लॉक के ससना बहादुरपुर में 2.16 लाख, मनियर ब्लॉक के जिगिरसड़ में 1.06 लाख, खड़सरा में 22 हजार, सोहांव के भरौली में 27 हजार 881 व सोहांव में 15 हजार 782 रुपये की अनियमितता मिली है। अब इस बड़े घोटाले की जांच की जाएगी, जो भी दोषी होंगे उनके ऊपर कार्यवाई की जायेगी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…