Categories: बलिया

बलिया में छात्रवृत्ति नहीं मिलने से परेशान छात्र

बलिया। छात्रवृत्ति नहीं मिलने से परेशान ABVP के छात्रों ने हंगामा कर दिया। जहाँ छात्रवृत्ति की समस्याओं को लेकर छात्रों ने विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी का घेराव कर दिया और छात्रवृत्ति जल्द दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। छात्रों का कहना है छात्रवृत्ति नहीं आने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जिला संयोजक शिवाजी यादव का कहना है कि इस साल प्रत्येक विश्वविद्यालय महाविद्यालय, तकनीकी व व्यवसायिक संस्थान आदि में पढ़ने वाले अधिकांश विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति अभी तक नहीं प्रदान की गई हैं। व्यवसायिक व तकनीकी शिक्षा में ज्यादा शुल्क देय होता हैं। छात्रवृति नहीं मिलने की स्थिति में आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी शुल्क नहीं दे पाते हैं। सरकार इस पर कोई विचार नहीं कर रही है। इससे सभी विद्यार्थी तनाव में हैं।

बता दें ज्ञापन देने में शुभम प्रताप सिंह, प्रीतम प्रजापति, ओमप्रकाश, वेदप्रकाश खरवार, रणजीत, अनुराग,आकाश, वैभव गिरि, रोहित, दीपक, अंशु सिंह, दीपांकर, शुभम, पीयूष आदि शामिल रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago