बलिया। जनपद के छात्रों को उत्तरप्रदेश सरकार के द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है। इसको लेकर जमुना राम महाविद्यालय के बीएड के छात्रों ने राज्यसभा सांसद नीरज शेखर को ज्ञापन सौंपकर अपनी परेशानी से अवगत कराया था।
सांसद के द्वारा छात्रों को सात दिन का आश्वासन दिया गया था। छात्रवृत्ति न मिलने की समस्या को ध्यान में रखते हुए सांसद नीरज शेखर ने उत्तरप्रदेश समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण जी को छात्रों की परेशानी बताई। जिस पर मंत्री के द्वारा छात्रवृत्ति देने के लिए उचित कार्यवाही का भरोसा दिया।
जमुना राम महाविद्यालय के छात्रों की बात मंत्री तक पहुंचाने पर छात्रों ने सांसद नीरज शेखर को धन्यवाद दिया और उनका आभार प्रकट किया। इस दौरान मनीष कुमार पांडेय, सौरभ कुमार मिश्रा, अनूप यादव, प्रेम प्रताप यादव, शालू सिंह, ज्योति श्रीवास्तव मनीषा गुप्ता, विप्लव सिंह व सौरभ राय आदि मौजूद रहे।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…