बलिया पेपर लीक मामले में गिरफ्तार बलिया के तीनों पत्रकारों को रिहाई मिल गई है। आज आजमगढ़ जेल से तीनों पत्रकार बाहर आए, तो उनके स्वागत के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान पत्रकारों ने अपने साथियों के गले में फूल-माला पहनाकर सीने से लगाकर गर्मजोशी ने स्वागत किया।
पत्रकार एकता जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। इस दौरान पत्रकार कुछ पल के लिए भावुक हुए, लेकिन अपने साथियों की रिहाई की खुशी उनकी चेहरे पर साफ देखी जा रही थी। आजमगढ़ जेल से रिहा होने के बाद पत्रकार बलिया पहुंचेगे, जहां उनके भव्य स्वागत की तैयारी है।
बता दें कि पेपर लीक मामले में वरिष्ठ पत्रकार अजीत ओझा, दिग्विजय सिंह व मनोज गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। निर्दोष पत्रकारों की गिफ्तारी के विरोध में बलिया समेत पूरे प्रदेश में प्रदर्शन हुआ। संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा’ के बैनर तले लगातार आंदोलन चल रहा था। पत्रकारों ने रिहाई न होने पर जेल भरो आंदोलन की भी चेतावनी दी थी।
बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…
सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…
बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…
भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…
जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…