बलिया। सीबीएसई 10वीं बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद से छात्रों में आक्रोश है। परीक्षा में कम नंबर आने से छात्र नाखुश हैं और स्कूल प्रबंधन को दोषी ठहरा रहे हैं। छात्रों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन ने अच्छे प्रदर्शन के बावजूद भी कम नंबर दिए, जिसके चलते उनका रिजल्ट खराब रहा।
इसी बीच जनपद के कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल नगरा के गेट पर हाईस्कूल के छात्रों ने धरना दिया। छात्र स्कूल पर कम नंबर देने का आरोप लगा रहे हैं। छात्रों की मांग है कि उनके नंबर बढ़ाए जाए जिसको लेकर छात्र धरने पर बैठ गए हैं। धरना प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कोलंबस स्कूल हाय-हाय के नारे भी लगाए और जमकर आक्रोश दिखाया।
बड़ी संख्या में छात्रों की भीड़ स्कूल के सामने खड़ी है और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर रही है। वहीं देखा जाए तो जनपद में सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट को लेकर छात्रों में खासी नाराज़गी है। कई छात्र अपने रिजल्ट से बेहद दुखी है। बीते दिन जनपद के रेवती में एक अप्रिय घटना भी सामने आई थी। जहां सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर मिलने से दुखी छात्र अंश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से अब परिजनों में भी तनाव का माहौल बन गया है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…