Categories: Uncategorized

बलिया छात्र-युवा फ्रन्ट ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तार छात्रों को रिहा करने की मांग की

प्रयागराज में छात्रों के साथ पुलिस की ओर से की गयी बर्बरता का मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ता जा रहा हैं। बीते दिनों रेलवे भ​र्ती को लेकर प्रदर्शन के बाद पुलिस ने हॉस्टल और लॉज के दरवाजे तोड़कर छात्रों को पीटा था। मामले में कई पुलिसकर्मी सस्पेंड भी हो चुके हैं। अब प्रदेश के कई हिस्सों में छात्रों के समर्थन में ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं और उचित कार्यवाही की मांग की जा रही है।

इसी बीच बलिया में जिला छात्र युवा फ्रन्ट के द्वारा राष्ट्रपति महोदय के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस ज्ञापन के जरिए कहा गया कि सन् 1991 से लागू आर्थिक नीतियों के कारण बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ती जा रही है। बेरोजगार जब अपने हक के लिए आन्दोलन करते हैं, तो बिहार- उत्तरप्रदेश में पुलिस के द्वारा उनका दमन होता है। एक तो बेरोजगार बनाना और रोजगार की मांग करने पर दमन- यह सरासर अन्याय है।

इस ज्ञापन के जरिए छात्रों ने मांग रखी कि शिक्षा सस्ती की जाए और सभी को काम दिया जाए। खाली सरकारी पदों को भरा जाए। आन्दोलनरत छात्रों का दमन करने वाले पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया जाए और उन पर मुकदमा किया जाए। गिरफ्तार छात्रों एवं बेरोजगारों को रिहा किया जाए और उन पर लगाये गये फर्जी धाराएं खत्म की जाएं। साथ ही छात्रों ने मांग की घायल छात्रों का समुचित इलाज किया जाए और उन्हें मुआवजा दिया जाए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago