Categories: Uncategorized

खरीद-दरौली पक्का पुल में बढ़ाए जाएंगे दो पिलर, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

बलियाः सिकंदरपुर में सरयू नदी पर खरीद-दरौली पक्का पुल पर काम चल रहा है। इस पुल की लंबाई बढ़ाई जाएगी। जिसके लिए पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर वीके श्रीवास्तव की अगुवाई में अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान पूरे क्षेत्र का निरीक्षिण किया गया। नदी के बदलते प्रवाह को देखते हुए शासन को जो रिपोर्ट भेजी गई थी, उसमें दो अतिरिक्त पिलरों के निर्माण की बात कही थी, उन पिलर्स के निर्माण की जानकारी भी अधिकारियों ने ली। दरअसल इस पुल के निर्माण में सरयू के कटान को देखते हुए पहले सेतु निर्माण निगम ने शासन से दो अतिरिक्त पायों के निर्माण की मांग रखी थी। इस संबंध में सरकार ने मुख्य अभियंता सेतु लोक निर्माण विभाग की अध्यक्षता में एक पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। उसी परिप्रेक्ष्य में पहुंचे अधिकारियों ने आज वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों में अधीक्षण अभियंता सीपी गुप्ता, अधिशासी अभियंता जितेंद्र सिंह, सहायक अभियंता अरबी राम, क्षितिज जायसवाल आदि मौजूद थे।चीफ इंजीनियर ने बताया कि सरयू नदी का प्रवाह क्षेत्र अनिश्चित होने की वजह से इतना विलंब हो रहा है। लंबाई बढ़ाने की स्वीकृति मिलने के बाद कार्य तीव्र गति से पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।

बता दें कि 1.542 किमी लंबे उक्त पुल की स्वीकृति शासन से 2016 में हुई थी। तत्कालीन सपा सरकार ने इस बाबत 17 करोड़ रुपये रिलीज भी कर दिया था। 169 करोड़ की लागत से बनने वाली उक्त पुल को मार्च 2022 तक पूर्ण किया जाना था। लेकिन निर्माण की कछुआ चाल की वजह से ये काम पूरा नहीं हो पाया। इसके साथ ही पुल की रिवाइज्ड लागत भी 187 करोड़ हो गई है। अब इस पुल पर काम चल रहा है। दिसंबर 2022 तक संचालन करने का लक्ष्य है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 week ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

4 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

4 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago